Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हवा में लटकी छात्रा, महिला दरोगा ने 20 मिनट तक थामे रखा हाथ; 100 फीट टंकी से टला बड़ा हादसा

गोरखपुर से इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। 9वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और छलांग लगा दी, लेकिन महिला दरोगा जागृति खरवार ने हवा में उसका हाथ पकड़कर करीब 20 मिनट तक थामे रखा। आखिरकार पुलिस टीम ने छात्रा को सुरक्षित बचा लिया।

महादेव झारखंडी कॉलोनी में रहने वाली छात्रा अपनी मां की डांट से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। वह करीब तीन घंटे तक टंकी पर बैठी रही और किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास शुरू किया।

इसी दौरान एम्स थाने में तैनात महिला दरोगा जागृति खरवार खुद टंकी पर चढ़ीं। उन्होंने बातचीत करते हुए छात्रा का विश्वास जीता, लेकिन जैसे ही पकड़ने की कोशिश की, छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी। दरोगा ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ और कपड़ा पकड़ लिया, जिससे वह 100 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गई।

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अन्य पुलिसकर्मी ऊपर पहुंचे और छात्रा को सुरक्षित खींच लिया। पुलिस ने बाद में छात्रा और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई। महिला दरोगा की सूझबूझ और साहस की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है।

Previous News

चेन्नई की महिला ने राम मंदिर को दिया 4 करोड़ का दान - फिर रखी दी ऐसी शर्त, ट्रस्ट पीछे हटने को मजबूर

Next News

BREAKING NEWS | राहुल गांधी पर FIR: हल्द्वानी के दलित विवाद में SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज