Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भजन संध्या में जमकर झूमे श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण करने उमड़ी भक्तों की भीड़

मथुरा | प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज के भक्तों द्वारा रविवार को गौरी गोपाल आश्रम में भव्य भंडारे एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूरे आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौरी गोपाल जी महाराज एवं ठाकुर श्री केशव देव के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद कन्हैया लाल सुपारी वालों ने महाराज जी का माल्यार्पण कर भंडारे का शुभारंभ किया। भजन संध्या में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मनमोहन अग्रवाल ने “मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है” भजन से शुरुआत की, जबकि बनवारी लाल शर्मा ने “वृंदावन धाम अपार, भजे जा राधे-राधे” और दीपक शर्मा ने “राधा का नाम अनमोल, बोलो राधे-राधे” जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पूरा आश्रम राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा।

भजन संध्या में महेश प्रेस वाले, मोहनलाल राजकोटी, राजकुमार अग्रवाल, विजय पेपर वाले, राजू, राधिका, पायल, कल्पना मिश्रा और सविता अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।

Previous News

आगरा मेट्रो का इंतज़ार खत्म! अगले महीने मनकामेश्वर से ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो

Next News

बारावफात जुलूस में कथित भड़काऊ भाषण पर मौलाना गिरफ्तार, वीडियो जांच के बाद पुलिस का एक्शन