Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरुग्राम में बिना सूचना दबिश, बिजनौर के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। बिजनौर के एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को हरियाणा के गुरुग्राम में वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए छापेमारी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस रेड के बाद हुई, जिसमें एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

बिजनौर के एसपी के.के. बिश्नोई के मुताबिक, 25 अगस्त को नांगल थाना पुलिस वांछित आरोपी पंकज की तलाश में गुरुग्राम के सेक्टर-14 पहुंची थी। टीम में एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल शामिल थे, लेकिन दूसरे राज्य में कार्रवाई से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसी दौरान वहां मौजूद हिस्ट्रीशीटर डिकेंद्र पाल ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं वांछित आरोपी पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी के.के. बिश्नोई ने सब-इंस्पेक्टर हर स्वरूप शर्मा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

आगरा सूटकेस हत्याकांड का खुलासा 18 टुकड़ों में शव काटने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Next News

नेपाल में शिक्षक की सूझबूझ से बचीं 1,643 बच्चों की जान