मथुरा। थाना राया क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि किशोरी स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभी आरोपी किशोर उसे बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर एक गेस्ट हाउस ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना राया पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 26 अगस्त को पीड़िता के पिता की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की विधिक कार्रवाई और जांच जारी है।