Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुआ फरार आरोपी; कई टीमें तलाश में जुटीं

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की हत्या मामले में बड़ा सबूत सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी इमरान का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वह मौके से तेजी से भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी हैं।

 पुलिस के अनुसार, मुस्कान पश्चिमी दिल्ली के न्यू महावीर नगर स्थित किराए के मकान में अकेली थी। आरोप है कि जिम ट्रेनर इमरान घर में घुसा और उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में एक युवक हत्या के तुरंत बाद घर से निकलकर तेजी से भागता नजर आ रहा है। पुलिस इस फुटेज को अहम सबूत मानकर आरोपी की लोकेशन और उसके भागने के रूट की जांच कर रही है।

मृतका के परिजनों और दोस्तों का दावा है कि इमरान पहले भी मुस्कान को परेशान करता था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह का खुलासा पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।

 फिलहाल इमरान फरार है और दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

Previous News

रक्षाबंधन से पहले त्योहार की भीड़ से होली गेट पर लगा लंबा जाम

Next News

चलती ट्रेन से फिसला यात्री, हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने जान पर खेलकर बचाई जिंदगी- वीडियो देखें