Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारी तेज: मथुरा डिपो से 40 बसें महारैली के लिए रवाना

29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए विभिन्न विभागों को सक्रिय किया गया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के निर्देश पर मथुरा डिपो से 40 रोडवेज बसों को महारैली के लिए रवाना किया गया। ये बसें फर्रुखाबाद पहुंचेंगी, जहां से यात्रियों को लेकर गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बसों को पूरी तैयारी के साथ भेजा गया है। प्रत्येक बस के साथ फोरमैन को इंचार्ज बनाया गया है और मैकेनिक भी तैनात किए गए हैं, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जा सके।

Previous News

भीषण गर्मी में रेलवे की लापरवाही पर किसान नेताओं का हल्ला बोल, यात्रियों को ठंडा पानी दिलाने की मांग

Next News

देश में भीषण गर्मी का कहर: पारा 46°C पार, दिल्ली-UP से राजस्थान तक लू का अलर्ट