Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: 26 अगस्त को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना का लाइव प्रसारण

मथुरा में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के अंतर्गत 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:30 बजे बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर जनपद मथुरा में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल होकर लाइव प्रसारण देखेंगे।

यह पहल वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है।

Previous News

बिग बॉस फेम सौरभ पटेल पर Attempt to Murder की FIR, बोले– छात्रों की आवाज़ उठाता रहूंगा

Next News

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा: मथुरा होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें