Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जापान में पीयूष गोयल का बड़ा निवेश संदेश, बिना नाम लिए चीन पर साधा निशाना

जापान दौरे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निवेशकों के सामने भारत को सबसे भरोसेमंद निवेश गंतव्य बताया। इस दौरान उन्होंने बिना चीन का नाम लिए अलीबाबा के संस्थापक जैक मा का उदाहरण देते हुए बड़ा संदेश दिया। 
 
टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में निवेशकों को यह डर नहीं रहेगा कि वे सफल कारोबारी बनेंगे और फिर अचानक गायब होकर किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन जाएंगे। उनका यह बयान जैक मा के चीन में सार्वजनिक जीवन से दूर होने और बाद में जापान के टोक्यो कॉलेज में विजिटिंग प्रोफेसर बनने की ओर इशारा माना जा रहा है।

गोयल ने कहा कि भारत तेज आर्थिक विकास, विशाल बाजार और कई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTA) के साथ जापानी कंपनियों के लिए वैश्विक कारोबार का मजबूत आधार बन सकता है। उन्होंने कंपनियों से भारत में उत्पादन और निवेश बढ़ाने की अपील की। गोयल चार दिवसीय जापान दौरे पर 200 सदस्यीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-जापान के बीच व्यापार, निवेश और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सहयोग को नई गति देना है।

Previous News

60 घंटे बाद मिला मिथुन का शव - पतंग के पीछे भागा किशोर खुले नाले में समाया, MCD इंजीनियर सस्पेंड

Next News

अजय ने जीता स्वर्ण, आयुष ने रजत, GTM ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन