जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले “संभव” दिवस के तहत मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई जनसुनवाई का नेतृत्व नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया इस दौरान सहायक नगर आयुक्त सुनीता कुमारी ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए भूतेश्वर जोन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे अतिक्रमण से संबंधित 2, तथा लाइट से संबंधित 1 तथा दो शिकायतें निर्माण से संबंधित प्राप्त हुई थीं एक शिकायत फॉगिंग की प्राप्त हुई जिसका निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मौजूद रहे नगर आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए