Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 14 दावेदारों ने ठोकी ताल, शांतिपूर्ण ढंग से हुए नामांकन

मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अंजली निब्बारकर की मौजूदगी में पार्टी के 14 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए। नौहझील ब्लॉक में पहले हुए विवाद को देखते हुए कार्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

डॉ. अंजली निब्बारकर ने बताया कि सभी प्राप्त नामांकनों पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा और छह दावेदारों का पैनल तैयार कर आगे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार तीन महिलाओं ने भी जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है, जो संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

नामांकन करने वालों में मुकेश धनगर, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, दिलीप चौधरी, भगवान सिंह वर्मा, दिनेश मौर्या, तपेश गौतम, विनोद आर्य, दीपक अग्रवाल, योगेश पचहरा, राजकुमार तिवारी, प्रवीन ठाकुर, अनिल कुंतल, रूपा लवानिया और कमलेश चौधरी शामिल रहे। वहीं वरिष्ठ नेता दिलीप चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय करेगा, वह सभी कार्यकर्ताओं को सर्वमान्य होगा।

Previous News

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ गोवर्धन, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Next News

दीपक शर्मा बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष