Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्यावरा में गौ सम्मान दिवस पर दर्दनाक सच्चाई: आवारा कुत्तों ने बछड़े को नोचा, लापरवाही आई सामने

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां गौ सम्मान दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर एक मासूम गौ वंश पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आंखों से बहते आंसू भूख या प्यास के नहीं, बल्कि रातभर झेले गए असहनीय दर्द की कहानी बयां कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गाय मालिक घनश्याम कुशवाह परिवार सहित बाहर गए हुए थे और उन्होंने गाय व उसके बछड़े को घर के बाहर बांध रखा था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर बछड़े को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सुबह करीब 4 बजे चौकीदार की सूचना पर गौ सेवक कैलाश मौके पर पहुंचे और घायल गौ वंश को तुरंत गौशाला पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस गौ वंश पर खतरा मंडरा रहा था और मालिक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते यह दर्दनाक घटना हो गई। सवाल उ

Previous News

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड करते जिस्मफरोशी के धंधे के तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया

Next News

वृन्दावन के गोपीनाथ बाजार में खुदाई से मची तबाही, व्यापारियों का फूटा गुस्सा