Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गणेश आगमन में बड़ा हादसा: 22 फीट की प्रतिमा गिरी, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 5 घायल

मुंबई: गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर में गणेश आगमन समारोह मातम में बदल गया। 22 फीट ऊंची ‘भुलेश्वर चा राजा’ गणेश प्रतिमा अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे बलराम मर्चेंट रोड स्थित जय अंबे चौक (कबूतरखाना) पर हुआ। प्रतिमा को आगमन जुलूस के दौरान मंडप तक ले जाया जा रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और भारी प्रतिमा श्रद्धालुओं पर गिर पड़ी।

मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में दो छोटी बच्चियां भी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में प्रतिमा के फ्रेम की वेल्डिंग या नट-बोल्ट ढीले होने की आशंका जताई जा रही है। मुंबई पुलिस और बीएमसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तकनीकी खामी से हुआ या सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई।

Previous News

अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग - वेंटिलेटर में स्पार्क से 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों का रेस्क्यू - जांच शुरू

Next News

UPSSSC परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: 10 लाख में ब्लूटूथ डिवाइस का सौदा, STF ने अभ्यर्थी दबोचा