Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेमी ने जंगल में बुलाकर की प्रेमिका की हत्या, कपड़े उतारते ही सरिए से बरसाए वार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाने और पैसे देने का झांसा देकर महिला को जंगल में बुलाया और कपड़े उतारते ही सरिए से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

मामला गागलहेड़ी थाना क्षेत्र का है। मृतका इमराना एक दवा कंपनी में काम करती थी और आरोपी शमशाद जोगी उसे अक्सर नौकरी पर छोड़ने और लेने जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच पिछले 7–8 महीनों से प्रेम संबंध बन गए थे। पुलिस के अनुसार, इमराना अपनी बेटी की शादी के लिए आरोपी से पैसों की मांग कर रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि 13 अगस्त की शाम शमशाद पहले से हत्या की योजना बनाकर इमराना को गागलहेड़ी के नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया। वहां उसने संबंध बनाने का बहाना किया और जैसे ही इमराना कपड़े उतारने लगी, बाइक में रखा सरिया निकालकर उस पर कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया और उसका मोबाइल व हथियार तालाब में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की।

एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी ने हत्या का शक दूसरे व्यक्ति पर डालने के लिए वारदात उसी क्षेत्र में अंजाम दी और बाद में मृतका के पति के साथ उसकी तलाश करने का नाटक भी करता रहा। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

Previous News

यूपी में बड़ा IAS तबादला: अंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म, संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडलायुक्त

Next News

सावन के अंतिम सोमवार पर भूतेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें; सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम