सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की बेटी ने अपने पति शायान मसूद पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत सामने आने के बाद सहारनपुर की सियासत और मसूद परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और कई बार मारपीट भी की गई। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद और राजनीतिक घटनाक्रम को अलग-अलग दृष्टि से देखा जा रहा है तथा जांच पूरी तरह तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के बाद सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी