Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 23 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

मथुरा: वीरांगना महारानी रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर शनिवार देर शाम मथुरा में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा रहे।

शोभायात्रा के शुभारंभ पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद लोधी, विवेक लोधी राजपूत, घनश्याम सिंह लोधी, रवि सिंह लोधी, निर्भय सिंह लोधी सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अदम्य साहस, त्याग और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन समाज को राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

शोभायात्रा में रानी अवंतीबाई के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंड-बाजों और देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर समाज के लोगों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Previous News

राधा दामोदर मंदिर में श्रील रूप गोस्वामी पाद का त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव शुरू

Next News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, 26 मंचों पर गूंजेगी ब्रज संस्कृति