Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
iPhone नहीं दिलाया… 3 घंटे तक मां-बाप गिड़गिड़ाते रहे, फिर बेटे समेत तीनों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 18 वर्षीय युवक iPhone की जिद पूरी न होने पर पहाड़ी की चोटी पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक मां, पिता, ग्रामीण, पुलिस और दमकल कर्मी उसे समझाते रहे, लेकिन कुछ ही पलों में पूरा परिवार हमेशा के लिए खत्म हो गया।

घटना खवड्या हिल की है। युवक सुबह घर से निकलकर पहाड़ी के किनारे पहुंच गया और बार-बार कहता रहा कि वह छलांग लगा देगा। नीचे खड़ी मां रो-रोकर उसे वापस आने की गुहार लगाती रही, जबकि ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पिता बेटे को पकड़ने के लिए चोटी तक पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बेटे का हाथ थामने की कोशिश की, युवक ने छलांग लगा दी। उसे बचाने की कोशिश में पिता भी गहरी खाई में गिर गए। यह मंजर देखकर मां ने भी खुद को नहीं संभाला और वह भी नीचे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर मानसिक तनाव, पारिवारिक संवाद और युवाओं की भावनात्मक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

आगरा कैंट स्टेशन पर साधु की पिटाई! छेड़खानी के शक में यात्रियों का फूटा गुस्सा

Next News

ट्रैक्टर ने सफाई कर्मी को रौंदा, भरतपुर गेट पर शव रखकर जाम