Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 22 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांवड़ पटरी पर मौत का तांडव! 4 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत, 6 घायल

उत्तराखंड के रुड़की में कांवड़ पटरी पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर चार बाइक एक के बाद एक आपस में टकरा गईं, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही दो और बाइक दुर्घटनाग्रस्त बाइकों और सड़क पर पड़े युवकों से टकरा गईं, जिससे कुछ ही सेकंड में पूरा रास्ता चीख-पुकार से गूंज उठा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों व घायलों की पहचान के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

कंट्रोल रूम में धमाका, जिंदा जले 3 इंजीनियर! झारखंड के रामगढ़ में प्लांट बना मौत का कारखाना

Next News

स्मार्ट मीटर फटा या 132 KV लाइन का करंट? सुल्तानपुर में एक ही परिवार के 3 लोग झुलसे