Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
SDM ने कहा– अपनी ही मिठाई खाकर दिखाओ! दुकानदार के इनकार के बाद पूरा स्टॉक फिंकवाया

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ चल रही छापेमारी के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम जब मौदहा कस्बे के एक स्वीट हाउस पर पहुंची, तो उन्होंने दुकानदार से उसकी ही दुकान की सिल्वर वर्क लगी मिठाई खाने को कहा। लेकिन दुकानदार ने बार-बार कहने के बावजूद मिठाई खाने से साफ इनकार कर दिया।

दुकानदार के इनकार के बाद एसडीएम करनवीर सिंह ने मौके पर ही मिठाइयों के सैंपल भरवाए और संदिग्ध मिठाइयों को उठवाकर नष्ट करा दिया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Previous News

महाराष्ट्र में भाषा पर सबसे बड़ा एक्शन! 1,200 ऑटो जब्त, मराठी नहीं तो लाइसेंस भी होगा रद्द

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय के नर्सिंग छात्रों ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान