Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रद्धालुओं की गाड़ी से चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

वृंदावन। धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के अभियान के तहत वृंदावन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं की गाड़ी से कीमती सामान चोरी करने वाले दो शातिर सगे भाइयों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बारहघाट लाडली निकुंज गेट परिक्रमा मार्ग से सुनरख कच्चे रास्ते की ओर से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू और उसके भाई अजय के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मोहन नगर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है, जिसमें एक जंजीर, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल और एक वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन शामिल है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई मिलकर सुनसान स्थानों पर खड़ी श्रद्धालुओं की गाड़ियों को निशाना बनाते थे।

पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Previous News

भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने पर संतों का विश्वास, भागवत के बयान का किया समर्थन

Next News

महावन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, गूंजे ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारे