Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 21 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS | वृंदावन में ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में भीषण हादसा, सेंट्रिंग गिरने से मजदूर की मौत, कई घायल

मथुरा/वृंदावन। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में उस समय बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया, जब निर्माण कार्य के दौरान अचानक सेंट्रिंग भरभराकर नीचे गिर गई। सेंट्रिंग गिरते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों और राहत दल ने मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे में नेपाल निवासी 42 वर्षीय शिवराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, हादसे में कई अन्य मजदूरों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी बताया जा रहा है।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। घटना ने निर्माण कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सेंट्रिंग अचानक कैसे गिरी? क्या निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे? क्या सेंट्रिंग की मजबूती और गुणवत्ता की जांच की गई थी? या फिर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ?

फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि घटना के पीछे तकनीकी खामी, निर्माण में कमी या किसी स्तर की लापरवाही जिम्मेदार थी।

Previous News

चीनी की बढ़ती कीमतों की मार से क्या फीका होगा त्योहार? जन्माष्टमी से पहले महंगाई ने बढ़ाई चिंता

Next News

जयपुर में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का विरोध, ग्रामीणों से हुआ विवाद