Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 26 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
27 अप्रैल को देशभर में ‘गौ सम्मान’ को लेकर बड़ा अभियान, 5000 तहसीलों पर सौंपे जाएंगे ज्ञापन

वृंदावन के सुखधाम परिक्रमा मार्ग पर आयोजित प्रेस वार्ता में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत 27 अप्रैल को देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि ब्रज क्षेत्र की पांचों तहसीलों समेत देशभर की करीब 5000 तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

सुबह 10 से 11 बजे के बीच स्थानीय लोग, संत और गौभक्त उप जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगें प्रस्तुत करेंगे। ब्रज क्षेत्र में छाता, मांट, महावन, सदर और गोवर्धन तहसीलों में इसके लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

अभियान का उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूत करना है। प्रेस वार्ता में गोपीश्वर नाथ चतुर्वेदी ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।

Previous News

मथुरा में वाहन मालिक ने की आत्महत्या, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

Next News

भारत के ‘विश्वगुरु’ बनने पर संतों का विश्वास, भागवत के बयान का किया समर्थन