Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 20 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरेली में आधार अपडेशन की धीमी रफ्तार पर DM सख्त, तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप

बरेली में आधार अपडेशन और नए आधार नामांकन की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने तहसीलों में लंबित आधार संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर आधार कार्यों की अधिक पेंडेंसी को गंभीरता से लिया जाए। इसके लिए विशेष आधार कैंप आयोजित कर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों को आधार कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर जिले की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सामने आया कि आधार अपडेशन और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को लक्ष्य निर्धारित कर पात्र बच्चों का तेजी से आधार नामांकन कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आधार केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने आधार से जुड़े कार्य समय पर करा सकें और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय चौधरी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीत शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous News

अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया आगरा–मथुरा रेलखंड का निरीक्षण

Next News

धौलपुर में नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान