Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 20 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तुलसीदास जयंती पर गूंजा राम नाम, सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने किया भव्य आयोजन

मथुरा में सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के कैंप कार्यालय जगन्नाथ पुरी में बुधवार शाम गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ सदस्य पप्पू गौतम ने की, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित एवं अंगवस्त्र अर्पण कर किया गया। इस दौरान नारायण प्रसाद शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, राकेश गौड़ और पी.पी. शर्मा सहित अन्य विप्रजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा ने तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्वानों के अनुसार उनका मूल नाम रामबोला दुबे था और वे सनातन धर्म के महान संत एवं महाकवि थे। उन्होंने रामचरितमानस की रचना कर भगवान श्रीराम की भक्ति और ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और धर्म की भावना को मजबूत किया।

संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि तुलसीदास जी के अनुसार मनुष्य की इच्छाएं अनंत होती हैं और सच्चा सुख केवल भगवान की भक्ति एवं संतोष में ही मिलता है। उन्होंने युवाओं से रामभक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी रामचरितमानस और हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसीदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सनातन धर्म और भक्ति का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से हनुमान चालीसा का नियमित पाठ और श्रीराम का स्मरण करने की अपील की।

इस अवसर पर प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव के सेवायत श्री बिहारी लाल गोस्वामी को तुलसी सम्मान से स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Previous News

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने मनाई तुलसीदास जयंती, हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

Next News

मथुरा आयुषी हत्याकांड: 12 साल बाद माता-पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला