Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 19 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में बंदर ले उड़ा 42 हजार रुपये! पुलिस ने केले का लालच देकर ऐसे बरामद की रकम

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक बंदर 42 हजार 105 रुपये लेकर फरार हो गया। बंदर नोटों की गड्डी लेकर काफी देर तक इधर-उधर दौड़ता रहा, जिसे देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी का है। कैंट थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी अंजू देवी के रुपये अचानक एक बंदर के हाथ लग गए। बंदर नोट लेकर भागने लगा। राहगीरों ने उसे पकड़ने और रुपये वापस लेने की कोशिश की, लेकिन बंदर किसी के हाथ नहीं आया।

मामले की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय अनोखी तरकीब अपनाई।

पुलिसकर्मियों ने बंदर के सामने केले रख दिए। जैसे ही बंदर का ध्यान केले की ओर गया, पुलिस ने बेहद सावधानी से उसके पास मौजूद रुपये बरामद कर लिए।

रुपयों की गिनती और पहचान करने के बाद पूरी 42,105 रुपये की रकम अंजू देवी को वापस कर दी गई। इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन में न तो लाठी चली और न ही कोई हंगामा हुआ—सिर्फ केले के सहारे पुलिस ने बंदर से रुपये वापस ले लिए।

पुलिस की इस सूझबूझ की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। अयोध्या में बंदर और पुलिस के बीच रुपये वापस लेने का यह अनोखा किस्सा अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous News

मथुरा में दमकल विभाग की मॉक ड्रिल, गोविंद नगर थाने में पुलिसकर्मियों को आग से निपटने का प्रशिक्षण

Next News

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के बाद दिल्ली की बुजुर्ग महिला की मौत, बिना पोस्टमार्टम शव लेकर लौटे परिजन