Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 19 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली से यूपी तक आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, 10 जगहों पर छापेमारी

लखनऊ/रामपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर समेत दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है। जांच का संबंध आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से बताया जा रहा है। ED ने यह केस प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया है।

ED की जांच में कथित तौर पर सरकारी ठेकों से जुड़े फंड को निजी ठेकेदारों के जरिए डायवर्ट करने और बाद में उस धन के ट्रस्ट तथा यूनिवर्सिटी से जुड़े कामों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है। एजेंसी का फोकस कथित लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जुटाने पर है।

छापेमारी के दायरे में सहारनपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट, साथ ही ट्रस्ट से कथित तौर पर जुड़े दो कंपनियों और उनके प्रमोटरों के ठिकाने भी शामिल बताए जा रहे हैं। रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में ED की कार्रवाई के बाद हलचल बढ़ गई है।

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous News

नोएडा में 1.48 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा, 296 गड्डियां और बिना नंबर की Aura कार ने खोला राज

Next News

वृंदावन में साधु की धारदार हथियार से हत्या, दो साथी घायल - पुलिस जांच में जुटी