Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाग पंचमी पर शाहरुख के ‘मन्नत’ में घुसा 8 फीट लंबा सांप, मचा हड़कंप… रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बांद्रा स्थित बंगले ‘मन्नत’ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में सांप दिखाई दिया। 17 अगस्त की शाम लॉन में सांप नजर आने के बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

रेस्क्यूअर विक्की दुबे को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने एक करीब 8 फीट लंबे धामन यानी इंडियन रैट स्नेक को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की बात रही कि यह सांप जहरीला नहीं था, जिससे मन्नत के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि परिसर में दो सांप देखे गए थे। एक सांप को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा मौके से निकल गया और उसकी तलाश जारी रही। रेस्क्यू टीम ने वन विभाग को भी घटना की जानकारी दी थी।

खास बात यह है कि यह घटना नाग पंचमी के अगले दिन सामने आई। फिलहाल किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है और रेस्क्यू किया गया सांप सुरक्षित रूप से प्राकृतिक वातावरण में छोड़े जाने की प्रक्रिया में था।

Previous News

कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, काले धुएं से मचा हड़कंप

Next News

BJP छोड़ते ही शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला -‘टैक्स देते हैं तो मिडिल क्लास को सुविधाएं क्यों नहीं?’