Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं HIV जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, समय पर जांच और उपचार पर जोर

मथुरा। मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं, HIV जागरूकता और उपचार सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और चिकित्सकों ने सहभागिता करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डीटीओ डॉ. संजीव यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल, नोडल ऑफिसर डॉ. रितुरंजन और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एआरटी सेंटर डॉ. सिद्धार्थ धनगर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार, मरीजों को समयबद्ध उपचार और परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ HIV/AIDS को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मरीजों की गोपनीयता बनाए रखते हुए आवश्यक जांच, उपचार, परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि एआरटी सेंटर के माध्यम से HIV से प्रभावित मरीजों को नियमित उपचार, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और नियमित उपचार के जरिए HIV संक्रमण से जुड़ी जटिलताओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों ने संदेश दिया कि HIV के प्रति जागरूकता, समय पर जांच, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Previous News

एक साथ उठीं 4 अर्थियां, नेवी जवान-पत्नी और 2 मासूम बच्चों की अंतिम विदाई से हर आंख नम

Next News

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन ट्रक से टकराया - 8 की मौत