Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राशन डीलरों के मानदेय में बढ़ोतरी, ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल हुआ

महावन। सरकारी राशन डीलरों के मानदेय में सरकार ने बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। इसी को लेकर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को आपूर्ति विभाग की ओर से ब्लॉक बलदेव सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील महावन क्षेत्र के 100 से अधिक राशन डीलर शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि सरकार ने राशन डीलरों के मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए ₹90 से ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। उन्होंने राशन डीलरों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की। विधायक ने राशन वितरण को लेकर मिल रही शिकायतों का भी जिक्र करते हुए डीलरों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए।

आपूर्ति निरीक्षक महावन रविकांत ने बताया कि तहसील महावन क्षेत्र में कुल 110 राशन डीलर हैं। सरकार की ओर से उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब उन्हें ₹125 प्रति कुंतल के हिसाब से मानदेय मिलेगा।

कार्यक्रम में एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, बीडीओ बलदेव नेहा रावत सहित आपूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राशन डीलरों को सरकार द्वारा किए गए मानदेय वृद्धि के संबंध में जानकारी दी गई।

Previous News

पत्नी से विवाद के बाद यमुना में कूदा युवक, 12 घंटे बाद भी तलाश जारी

Next News

ऑटो ड्राइवर के घर बंद अलमारी में मिले 3 करोड़! 4 बैग में नोटों की गड्डियां, PWD इंजीनियर से जुड़ा कनेक्शन