Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर दिव्य संत समागम संपन्न

कोसीकलां, मथुरा - श्री जानकी नवमी के पावन अवसर पर ठाकुर श्री बृजभूषण मंदिर धर्मार्थ न्यास, कोटवन में आयोजित भव्य *संत समागम एवं भंडारा कार्यक्रम* आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री *श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी* व नरदेव चौधरी एवं सहर के विभिन्न समाज सेवी संगठनों का आगमन हुआ, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के वैष्णव समाज के विभिन्न मंडलों के *श्री महंतगण एवं अनेक संत-महात्माओं* ने अपनी पावन उपस्थिति दर्ज कराई। संतों के सान्निध्य में पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा।

सुबह आयोजित संत समागम में भक्ति, ज्ञान और वैष्णव परंपरा पर विचार-विमर्श हुआ, वहीं दिनभर चले *नाम संकीर्तन* में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति रस का आनंद लिया। तत्पश्चात आयोजित *भंडारा प्रसाद* में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूज्य *श्री माधवदास जी महाराज (मोनी बाबा)* के सान्निध्य में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। आयोजकों ने सभी आगंतुक संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन ब्रज क्षेत्र की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का एक प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

इस मौके पर उपस्थित रहे उधम फौजदार, जवर प्रधान, जिले सिंह, सत्यभान, अजय अग्रवाल, प्रकाश आर्य, राहुल अग्रवाल, दीपक आर्य , नरेंद्र बघेल, मोनू चौधरी, सोनू

Previous News

देश में भीषण लू का कहर: दिल्ली में पारा 43°C, 14 शहरों में 44°C पार; अस्पतालों में शुरू हुई हीटस्ट्रोक यूनिट

Next News

चौबीया पाड़ा की गली गुजराना में स्कूली बच्चों को दी गयीं निःशुल्क पुस्तिका