Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 16 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोविंदनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की ई-रिक्शा समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी की ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 FT 2544 बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त 2026 को रात करीब 2:25 बजे थाना गोविंदनगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यादव चौराहे के पास पार्किंग की तरफ से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकम सिंह पुत्र सरनाम सिंह, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी सांधनखेड़ा थाना अछनेरा जनपद आगरा तथा जयवीर सिंह पुत्र बच्चू सिंह, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी फतेहपुरा थाना अछनेरा जिला आगरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बरामद ई-रिक्शा मु0अ0सं0 330/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना गोविंदनगर जनपद मथुरा से संबंधित है। पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर चौहान, हेड कांस्टेबल 226 खुर्शीद, हेड कांस्टेबल 1450 अनुरुद्ध सिंह और कांस्टेबल 18 भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।

गोविंदनगर पुलिस की इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस घटना में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं और इनके द्वारा पहले भी ऐसी किसी वारदात को अंजाम दिया गया है या नहीं।

Previous News

महावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के माल और नकदी के साथ 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Next News

ऑपरेशन प्रहार में मांट पुलिस की कार्रवाई, 18 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार