आगरा। सैयद चौराहा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मोरनी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोरनी बिजली के पोल पर बैठी हुई थी। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई।
करंट लगते ही मोरनी नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की तस्वीरें और घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत मोरनी को कब्जे में लिया गया। वन विभाग की टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मृत मोरनी का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।