आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबकर 6 बकरियों की मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय किसान का परिवार वहां मौजूद नहीं था, जिससे सभी लोग बाल-बाल बच गए।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के चलते कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी और अचानक ढह गई। हादसे के बाद परिवार में मातम और चिंता का माहौल है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।