Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सबका दल यूनाइटेड पार्टी के जिला अध्यक्ष बने निर्भय सिंह लोधी, बोले- असहाय लोगों की मदद करना मुख्य उद्देश्य

सबका दल यूनाइटेड पार्टी ने मथुरा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए निर्भय सिंह लोधी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी लगातार संगठन के विस्तार में जुटे हैं और अब तक 17 जिलों में पार्टी का विस्तार किए जाने की बात कही गई है।

शनिवार को नया बस स्टैंड के समीप एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह लोधी ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना, बेरोजगारों और मजदूरों की आवाज उठाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

निर्भय सिंह लोधी ने कहा कि पार्टी समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जाए।

वहीं 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर मथुरा के डैंपियर नगर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से वृंदावन स्थित चैतन्य विहार चौराहे पर रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई जाएगी।

पत्रकार वार्ता और बैठक में जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह लोधी, महामंत्री हिमांशु लोधी, महामंत्री चंद्रवीर सिंह लोधी और उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम माहौर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

हिमाचल में पहली बार ड्रोन से पहुंचा तिरंगा, पूर्व सैनिक को सौंपकर India Post ने रचा इतिहास

Next News

पलवल से लौट रहे कंपनी कर्मचारी की ट्रेन से गिरकर मौत, कोसीकलां स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा