Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा

UPSC सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने Civil Services Main Examination 2026 का ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Mains 2026 की परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘e-Admit Card: Civil Services (Main) Examination, 2026’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन डिटेल, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, तारीख और परीक्षा का समय ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की गलती होने पर UPSC को तुरंत इसकी जानकारी देने की सलाह दी गई है।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 21 अगस्त को निबंध, 22 और 23 अगस्त को जनरल स्टडीज के पेपर, जबकि 29 और 30 अगस्त को भारतीय भाषा, अंग्रेजी और वैकल्पिक विषयों के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए अभ्यर्थी इसे समय रहते डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

Previous News

सुरीर में 30 मीटर सड़क का टुकड़ा बना मुसीबत, कीचड़ और गड्ढों से छात्र-छात्राएं परेशान

Next News

संभल के निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा, छज्जा गिरने से 10 वर्षीय छात्र की मौत