Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 15 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा नगर निगम कार्यालय में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने फहराया तिरंगा

मथुरा नगर निगम कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा नगर निगम परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

राष्ट्रगान के बाद नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से एकजुट होकर मथुरा शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों और स्कूली टीमों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपन नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने नगर आयुक्त ओजस्वी राज को पुष्प भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम परिसर में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Previous News

थाना कोतवाली में ASP आशना चौधरी ने शान से लहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Next News

मथुरा के ASP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत को मिलेगा प्रतिष्ठित MSM मेडल, सम्मान की घोषणा से पुलिस महकमे में खुशी