Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एक परिचय’ वार्षिक पत्रिका का विमोचन, 16 अगस्त को ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

मथुरा में शुक्रवार को सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक कैंप कार्यालय जगन्नाथपुरी पर मुकट मणि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘एक परिचय’ का विमोचन किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि यह वार्षिक पत्रिका संस्थान की ओर से 16 अगस्त रविवार को चित्रकूट, मसानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निशुल्क वितरित की जाएगी। पत्रिका में विद्यार्थियों के विकास, समाज की उन्नति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न लेख शामिल किए गए हैं। साथ ही पूरे वर्ष संस्थान द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण भी पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 417 मेधावी छात्र-छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सभी आवेदक विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के साथ 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे चित्रकूट, मसानी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की।

बैठक में आयोजित होने वाले मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर और स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सभी चयनित विद्यार्थियों को उपहार, सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Previous News

खड़गे की सभा के बाद मंच धोने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP पर लगाए दलित विरोधी होने के आरोप

Next News

कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ता आपस में भिड़े; जिलाध्यक्ष से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल