Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकियों से हड़कंप, IGI टर्मिनल-3 समेत कई जगहों को उड़ाने की धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 और सरकारी दफ्तरों को धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली में कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली हाईकोर्ट, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 समेत कई स्थानों को धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी में दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3, जामनगर हाउस, झंडेवालान स्थित एक परिसर, साकेत स्थित कार्यालय, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय और दिल्ली कैंट के SDM कार्यालय जैसे स्थानों का जिक्र किया गया।

धमकी मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को तैनात कर सघन जांच की गई। दिल्ली हाईकोर्ट को भेजे गए ईमेल में दोपहर 2:11 बजे ब्लास्ट की धमकी का उल्लेख था।

सुरक्षा एजेंसियां स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पहले से ही दिल्ली में वाहनों की चेकिंग, पेट्रोलिंग और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा चुकी हैं। तलाशी के बाद कुछ धमकियों को फर्जी/होक्स बताया गया है।

Previous News

CM योगी का शिवपाल यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा फिर दंगा करवाना चाहती है’

Next News

लोहवन में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अवादा फाउंडेशन ने बांटी साइकिलें