Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को लेकर मथुरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड के साथ चला सघन चेकिंग अभियान

आगामी स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर मथुरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और रेलवे सुरक्षा टीम पूरी तरह अलर्ट नजर आई। 12 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक यूके कौशिक के निर्देशन में मथुरा जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उप निरीक्षक टीपी सरोज हमराह स्टाफ और स्वान दस्ते के साथ स्टेशन परिसर में पहुंचे। टीम ने मेटल डिटेक्टर की मदद से आने-जाने वाली ट्रेनों, यात्रियों और उनके सामान की गहनता से जांच की। इसके साथ ही स्टेशन के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई।

सुरक्षा टीम द्वारा प्लेटफॉर्म एरिया, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

आगामी स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

चेकिंग अभियान के दौरान सब कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण पाया गया। रेलवे सुरक्षा टीम की ओर से की गई इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ाई गई है।

Previous News

किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भरी हुंकार, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next News

चंदौली में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा