Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 447 ग्राम गांजा और अवैध चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

वृंदावन पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने देर रात 447 ग्राम अवैध गांजा और एक अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 की रात करीब 12:15 बजे पानी की टंकी के पास वृंदावन में पुलिस टीम ने साहिल पुत्र राजूदीन, निवासी गौरानगर कॉलोनी, वृंदावन, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 447 ग्राम गांजा और एक अवैध चाकू बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 544/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वृंदावन थाने में नशे, अवैध शराब, चोरी और अन्य धाराओं से जुड़े कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2026, 2025, 2024 और 2023 के मामले शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी मथुरागेट उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Previous News

मांट तहसील में ‘ब्रज उदय प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ, विधायक राजेश चौधरी बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

Next News

किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भरी हुंकार, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन