Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जैत पुलिस का नशे पर वार, 327 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैत पुलिस ने एक आरोपी को 327 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, थाना जैत पुलिस टीम ने 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11:09 बजे देवी आट्स रोड, भरतिया बम्बा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 327 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान टीटू उर्फ प्रेम सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, निवासी नगला इमली, थाना जगनेर, जनपद आगरा, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में मु0अ0सं0 552/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना जगनेर, कमिश्नरेट आगरा में वर्ष 2019 में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा तथा वर्ष 2024 में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में थाना जैत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Previous News

नैनीताल में पार्किंग की 5वीं मंजिल से खाई में गिरा टैक्सी चालक, रेस्क्यू के बाद मौत

Next News

उत्तराखंड में RTO का बड़ा फर्जीवाड़ा! हरिद्वार-नैनीताल के नाम पर कारों के फर्जी रजिस्ट्रेशन का खेल