Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरभजन सिंह ने शेयर किया ‘जॉम्बी ड्रग’ वीडियो, जांच में खुला चौंकाने वाला राज! दो युवक हिरासत में

राजस्थान के श्रीगंगानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘जॉम्बी ड्रग’ के नाम से तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो को राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी शेयर करते हुए पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताई थी। अब पुलिस की जांच में वीडियो को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। 

श्रीगंगानगर पुलिस ने वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों युवकों ने प्रेगाबालिन कैप्सूल का सेवन किया था और इसके बाद ‘जॉम्बी’ जैसा व्यवहार करते हुए वीडियो बनाया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने कथित तौर पर नशे के प्रभाव में होने का नाटक भी किया था।

बताया गया कि वीडियो 7 अगस्त को श्रीगंगानगर के जस्सा सिंह मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बनाया गया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे पंजाब में नशे की भयावह स्थिति से जोड़कर देखा जाने लगा।

मामले ने उस समय राजनीतिक रंग भी ले लिया, जब वीडियो को पंजाब से जोड़कर शेयर किए जाने के बाद AAP और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। पंजाब पुलिस ने भी वीडियो की लोकेशन को लेकर फैक्ट-चेक करते हुए इसे पंजाब का नहीं बताया था।

पुलिस के अनुसार, प्रेगाबालिन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है और यह NDPS Act के तहत नशीला पदार्थ नहीं है, हालांकि श्रीगंगानगर में बिना डॉक्टर की पर्ची इसके इस्तेमाल पर स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध का उल्लेख किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

Previous News

SSP श्लोक कुमार का बड़ा एक्शन! मथुरा में 39 पुलिसकर्मियों के बदले ठिकाने

Next News

गुजरात ATS का मथुरा में बड़ा एक्शन, कीटनाशक फैक्ट्री और अवैध गोदाम पर छापा; घंटों चली जांच