Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन 82 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम ।

वृंदावनउत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के तहत शनिवार को प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद मथुरा में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से एक केंद्र वृंदावन स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) को बनाया गया।वृंदावन केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो यहाँ कुल 384 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था।

इनमें से 302 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 82 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा कुल तीन दिनों तक चलेगी, जिसे 06 पालियों में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल और पर्यवेक्षक तैनात रहे।

Previous News

मामूली विवाद में घर से निकला 14 वर्षीय किशोर लापता, मां की आंखें रास्ते पर टिकीं घर आजा बेटा मां परेशान

Next News

डीएस कॉलेज में लंगूर की नौकरी, 12 हजार वेतन पर रखी गई 'सिक्योरिटी'