Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा मथुरा डिपो का निर्विरोध चुनाव संपन्न

मथुरा डिपो में उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा का वार्षिक चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मथुरा डिपो के सैकड़ों चालक और परिचालक मौजूद रहे और सभी पदों पर सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

वार्षिक चुनाव में ठाकुर मानसिंह को अध्यक्ष, नेपाल सिंह को मंत्री और राजेश गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव के दौरान कर्मचारियों ने सभी पदों पर आपसी सहमति जताते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

चुनाव प्रक्रिया में अजय लवानिया, सत्यवीर, दिगंबर सिंह, सोनू ठाकुर, बंटी यादव और राजू मेंबर सहित बड़ी संख्या में रोडवेज के चालक एवं परिचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है।

उन्होंने कहा कि मथुरा डिपो के किसी भी चालक या परिचालक के सामने कार्यस्थल से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो संगठन की ओर से उसकी हरसंभव मदद की जाएगी

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

चुनाव के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं।

Previous News

FDA ने लाइसेंस किया सस्पेंड - Blinkit स्टोर में कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान

Next News

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती, कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचानी होंगी पार्टी की नीतियां