Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रयागराज में फर्जी LLB मार्कशीट से वकालत का आरोप, 105 वकीलों पर कार्रवाई - 39 के खिलाफ FIR

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फर्जी LLB मार्कशीट के आधार पर वकालत करने का गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की शिकायत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब 105 वकीलों के खिलाफ शिकायत की गई है, जिन पर कथित तौर पर फर्जी मार्कशीट के जरिए बार काउंसिल में नामांकन कराने और Certificate of Practice यानी COP हासिल करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक पिछले तीन दिनों में 39 वकीलों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं बाकी मामलों में भी अगले एक-दो दिनों में FIR दर्ज किए जाने की बात कही गई है। इसके बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू होगी।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव के मुताबिक उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सचिव आरके शुक्ला ने ऐसे 105 वकीलों के खिलाफ शिकायत दी है, जिनकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठे हैं।

शिकायत के अनुसार इन लोगों ने कथित तौर पर फर्जी LLB मार्कशीट के आधार पर नामांकन और प्रैक्टिस का प्रमाणपत्र हासिल किया और वर्तमान में वकालत कर रहे हैं।

Previous News

15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Next News

शादी के एक महीने बाद 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मौत; मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप