Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 11 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में नारी शक्ति ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मथुरा में भी लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को गोवर्धन रोड स्थित राधा माधव इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नारी शक्ति के बैनर तले आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष ललिता गुप्ता ने किया। इस दौरान योगिता सोलंकी, निशा सैनी, शशि चतुर्वेदी और रेशमा अग्रवाल समेत अन्य महिलाओं ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का नियमित संरक्षण और देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। यदि लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखभाल की जाए तो यही पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Previous News

जन्माष्टमी से पहले नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, सौंख रोड से हटाया अतिक्रमण

Next News

जैंत थाना क्षेत्र के नगला जाटान गांव में पुरानी रंजिश में चंद्रपाल को मारी गोली, हालत गंभीर - पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा