सावन के दूसरे सोमवार को शहर के कोतवाल कहे जाने वाले प्राचीन बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला इस पावन अवसर पर बाबा भूतेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया मंदिर में विशेष रूप से छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे बाबा भूतेश्वर महादेव को इस अवसर पर आकर्षक वस्त्रों और आभूषणों से सजाया गया उनके शीश पर सुशोभित दिव्य मुकुट की आलौकिक छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रही बाबा के भव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की वहीं मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या ने भक्ति के माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ बनी रही चारों ओर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा भूतेश्वर महादेव के दिव्य श्रृंगार, छप्पन भोग और भजन संध्या के चलते मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा