Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अंता पाड़ा में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान प्रवीण पुत्र शिव शंकर, निवासी अंता पाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर मृतक के भतीजे मौके पर पहुंचे तो प्रवीण पंखे से लटके हुए दिखाई दिए।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें पंखे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लाल सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक, परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।

मृतक के भतीजे ने बताया कि घटना के समय उनकी ताई पूजा करने के लिए रंगेश्वर मंदिर गई हुई थीं। इसी दौरान पीछे से प्रवीण ने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

फिलहाल घटना के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 
 
Previous News

मथुरा में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा शहर

Next News

तलाक से इनकार पर दामाद की पिटाई का आरोप, ससुरालियों पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप