Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 09 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी में 25 दिन बाकी, मथुरा की सड़कों पर 1-1 फीट के गड्ढे! श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे या गड्ढे देखने? क्या गड्ढों में होगा श्रद्धालुओं का स्वागत?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में अब सिर्फ 25 दिन बाकी हैं, लेकिन धर्मनगरी मथुरा की सड़कों की हालत श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। भूतेश्वर से लेकर मसानी चौराहे तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कई जगह गड्ढों की गहराई करीब एक-एक फीट तक बताई जा रही है।

जन्माष्टमी के मौके पर देशभर से लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस बार श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मभूमि और मंदिरों के दर्शन करने आएंगे या फिर मथुरा की टूटी सड़कों और गड्ढों को देखने?

सबसे बड़ा सवाल नगर निगम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से है कि आखिर इन सड़कों की मरम्मत कब होगी? सांसद और मंत्री सहित जिम्मेदार अधिकारियों की नजर क्या इन खस्ताहाल सड़कों पर नहीं पड़ रही है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बने इन गड्ढों के कारण टेंपो और ई-रिक्शा आए दिन पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों की जान को भी खतरा बना हुआ है।

जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा पहुंचने वाली है। ऐसे में अगर समय रहते सड़क के गड्ढों को नहीं भरा गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

अब सवाल सीधा है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
क्या जन्माष्टमी से पहले इन सड़कों की मरम्मत होगी?
और सबसे बड़ा सवाल—आखिर इन गड्ढों का समाधान कौन करेगा और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
दिलीप अग्रवाल की रिपोर्ट, अभी न्यूज़

Previous News

जयपुर में 1600 किलो सोन पापड़ी नष्ट, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट नहीं मिली

Next News

जंतर-मंतर प्रदर्शन में आतंकी भी शामिल - BJP प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का बड़ा बयान, कांग्रेस-AAP पर लगाए गंभीर आरोप