वृन्दावन में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के बीच यमुना का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
इसी बीच केशीघाट पर बढ़ते यमुना जलस्तर के बीच कुछ लोगों द्वारा जान जोखिम में डालकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यमुना में तेज बहाव और लगातार बढ़ते जलस्तर के बावजूद लोग घाटों तक पहुंच रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में घाटों पर पुलिस की सख्त निगरानी और लोगों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोकने की जरूरत है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों को यमुना के तेज बहाव से दूर रखने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।