Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 08 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार के लिए जुटी भारी भीड़

लखनऊ। आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार के सिलसिले में अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा लखनऊ पहुंचे। दोनों कलाकारों ने फिल्म को लेकर दर्शकों से जुड़ने के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की।

लखनऊ में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखने को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। फिल्म 1947 के भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।

फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान दोनों कलाकारों के बीच गर्मजोशी से बातचीत हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Previous News

डीएम ने सुलझाया 3 साल पुराना मामला, किसान बोला- ‘साहब एक किलो सब्जी ले लीजिए’

Next News

कांवड़ियों के रास्ते में मंडरा रहा था गुलदार का खतरा, मुर्गे के लालच में पिंजरे में फंसा